Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन, राजस्थान से ये नेता बने प्रस्तावक

Mallikarjun Kharge filed nomination

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन

Congress President Election: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे।

विज्ञापन

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनने वाले नेताओं में राजस्थान से रघुवीर मीणा, तारा चंद भगौरा, मूल चंद मीणा, सीएम अशोक गहलोत, डॉ अभिषेक सिंघवी और उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी हैं।

विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा झारखंड कांग्रेस के नेता केएन त्रिपाठी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन

वहीं, खड़गे की उम्मीदवारी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ‘अध्यक्ष न बनने का मुझे कोई दुख नहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक मैं भी हूं। सोनिया गांधी जो जिम्मेदारी देंगी निभाऊंगा। सभी सीनियर नेताओं ने खड़गे को उम्मीदवार बनाया है। आज की स्थिति में ऐसे उम्मीदवार की जरूरत थी। कांग्रेस अध्यक्ष सुप्रीम होता है और अनुशासन कायम रहता है।’

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘मैडम को क्या पब्लिक को कह चुका हूं कि मैं लगातार पदों पर रहा हूं और मेरा वश चले तो बिना पद के भी काम कर सकता हूं। मैडम जो जिम्मेदारी देंगी उसे निभाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ