RAS Transfer List: सियासी हलचल के बीच राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 201 आरएएस के ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

ras transfer list

ras transfer list

जयपुर: राजस्थान में चल रही सियासी उथलपुथल के बीच कार्मिक विभाग ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 201 आरएएस के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए। इनमें से कुछ रिक्त पदों पर पदस्थापन हुए हैं तो वहीं कई को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है।

ट्रांसफर लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

कार्मिक विभाग ने सेपऊ धौलपुर उपखंड अधिकारी आरएएस ललित मीणा का उपखंड अधिकारी उच्चैन भरतपुर के पद पर किया गया स्थानांतरण अथवा पदस्थापन निरस्त कर दिया है। वहीं विभाग के आदेशानुसार, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक बीकानेर वृत्त आरएएस यशपाल आहूजा अपने पद के कार्य के साथ सचिव नगर विकास न्यास बीकानेर के पद का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

हाल ही विवाद में रहे आरएएस केसर लाल मीणा को कॉलेज ​शिक्षा के अतिरिक्त आयुक्त पद से ट्रांसफर कर संयुक्त शासन सचिव उद्योग एवं वाणिज्य के पद पर भेजा गया है। मंत्री शकुंतला रावत के विशिष्ट सहायक के तौर पर लाला गुगरवाल को लगाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ