Rajasthan News : राजस्थान में सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। दोनो प्रमुख राजनीतिक पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस भी संगठन को दुरूस्त करने में जुटी हैं। इसी कड़ी में युवा वोटरों को साधने की भी तैयारी है। चुनाव आयोग की मानें तो राजस्थान में 20 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े हैं इसके अलावा सिर्फ 18 साल के वोटरों की संख्या ही 10 लाख हैं।
और पढ़िए –Rajasthan News : राजस्थान में गुर्जरों को साधेगी BJP, 28 को मोदी करेंगे आसींद का दौरा
युवा कर रहे विरोध प्रदर्शन
राजस्थान में युवा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के तत्वाधान में रैलियां निकाल अपनी मांगे सरकार तक पहुंचा रहे है। युवाओं की प्रमुख समस्या पेपर लीक की हैं। बेरोजगार युवकों की मांग है कि सरकार निष्पक्ष तरीके से भर्ती परीक्षा कराए। ताकि बेराजगार युवकों का साल खराब होने से बच सके। वहीं सरकार भी चुनावी साल होने की वजह से कोई कमी नही रखना चाहती। वह भी लगातार पेपर लीक गिरोह के सदस्यों पर कार्यवाही कर रहीं है।
बीजेपी चलाएगी अभियान
नए मतदाताओं को देखते हुए बीजेपी ने तो हाल ही में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में यह तय किया है कि अब पार्टी अपना फोकस नए मतदाताओं पर करेगी। इसके लिए अलग से एक अभियान चलाया जाएगा। बीजेपी जनाक्रोश अभियान की समाप्ति के बाद 26 जनवरी से इसकी शुरुआत कर सकती है।
और पढ़िए –West Bengal: मिड डे मील में मिले चूहे व छिपकली, अभिभावकों ने किया हंगामा
कांग्रेस की तैयारियां शुरू
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। अभियान के जिला प्रभारी अपने स्तर पर बैठकें ले रहे हैं। कांग्रेस इस अभियान से लोगों को जोड़ेगी। ऐसे में इसके दौरान कांग्रेस भी नए मतदाताओं और युवाओं पर फोकस कर उन्हें बेहतर ढंग से खुद के साथ जोड़ सकती है।
युवा वोटर करते हैं नतीजों को प्रभावित
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर युवा वोटर नतीजों को काफी प्रभावित करता है। यह असर प्रदेश स्तर पर उतना नहीं होता। मगर अब इसका असर बढ़ने लगा है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के लिए नए वोटर को खुद के साथ जोड़ना अहम टास्क है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टियां अपना फोकस नए वोटर पर करती हैं। राजस्थान में पिछले चुनाव में वोट प्रतिशत में ज्यादा अंतर नहीं था। ऐसे में जो नए वोटर जुड़े हैं वो काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines