West Bengal: मिड डे मील में मिले चूहे व छिपकली, अभिभावकों ने किया हंगामा
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

मालदा से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: मालदा जिले के साहूल गाछी विद्यानंदपुर प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील की बोरियों में चूहे व छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया।
और पढ़िए –केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को 24 घंटे साफ पानी पहुंचाने के लिए बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी
West Bengal | Locals create ruckus after rat & lizard were found in mid-day meal in a school in Malda
"The case of dead lizard & rat found in mid-day meal has come to our notice. Strict action being taken against those who are responsible for it," says Nitin Singhania, DM Malda pic.twitter.com/zNlZrnYUpd
— ANI (@ANI) January 11, 2023
अभिभावकों का आरोप है की स्कूल में छात्रों के मिड डे मील में चावल की बोरी में मरा हुआ चूहा और दाल की बोरी मे एक मरी हुई छिपकली मिली है। बुधवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। स्कूल परिसर में स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में जांच की मांग की।
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। बच्चों को तय मात्रा से कम खाना दिया जाता है। मिड डे मिल में कोई सब्जी नहीं दी जाती है। घटना प्रकाश में आने के बाद मालदा चांचल के एसडीओ कलोल राय ने जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले बिरभूम के एक सरकारी स्कूल में 30 से अधिक बच्चे मिड डे मील खाने से बीमार पड़ गए थे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: