Rajasthan election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस की टिकट वितरण पर सचिन पायलट करीबियों को टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस की पांच सूचियों में 165 उम्मीदवारों के नाम जारी होने के बीच सचिन पायलट को 12 नामों पर आपत्ति है। टिकट वितरण को लेकर सचिन पायलन ने आलाकमान के सामने आपत्ति भी जताई है। अलाकमान को लिखे पत्कर में पालयट ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जिन निर्दलीय और बसपा के चुनाव चिह्न पर जीते विधायकों ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराया था, उन्हें टिकट देने से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होगा। इस बात को लेकर पायलट ने आला कमान से नाराजगी जताई है। सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई आदमी खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। राजस्थान में अगला सीएम कौन होगा इसका फैसला विधायक दल के नेता और आला कमान करेगा। इस बयान के साथ ही यह भी सामने आ गया है कि पायलट और गहलोत के बीच अभी तल्खी खत्म नहीं हुई है।
राजगढ़ के विधायक बोले- कांग्रेस में बिके टिकट
टिकट कटने से नाराज राजगढ़ के विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा कि मेरा टिकट बेचा गया है। मेरी जगह मांगेलाल मीणा को टिकट दिया गया है। पैसे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने लिए हैं। मीणा इतने में ही नहीं रुके उन्होंने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ने की बात कही है। वहीं बसेड़ी से टिकट कटने से नाराज विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में बैरवा ने कहा, आयोग को वैधानिक दर्जा नहीं दिया गया। बैरवा ने टिकट कटने के लिए अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटीसरा को जिम्मेदार ठहराया था।
यह भी पढ़ें : सवाई माधोपुर के बाडोलास में BJP प्रत्याशी किरोड़ीलाल मीणा की सभा में पथराव
टिकट कटने पर विरोध प्रदर्शन
शिव सीट से अमीन खान को टिकट देने पर काग्रेस के अध्यक्ष फतेह खान ने नाराजगी जताई है। फतेह खान के समर्थकों ने अमीन खान के खिलाफ नाराजगी जताई और नारेबाजी की है। यहां पर साफ- साफ विरोध के शुर दिख रहे हैं।
एक ही उम्मीदवार को बीएसपी और कांग्रेस ने दिया टिकट
अलवर की तिजारा विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। इस सीट पर बीजेपी ने फायर ब्रांड नेता और सांसद बाबा बालकनाथ को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने भी चौथी लिस्ट में इस सीट पर इमरान खान को उतारा है। खास बात यह है कि इमरान को एक दिन पहले ही BSP ने इसी सीट से टिकट दिया था। इसके बाद बीएसपी ने उनसे टिकट वापस लेने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव के लिए BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक का टिकट कटा
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
9 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
9 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines