सवाई माधोपुर के बाडोलास में BJP प्रत्याशी किरोड़ीलाल मीणा की सभा में पथराव

Kirodi Lal Meena Badolas, Sawai Madhopur: BJP ने पहली लिस्ट में राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का नाम शामिल किया था।

BJP candidate Kirodi Lal Meena Meeting Stong Pelting Badolas, Sawai Madhopur

BJP candidate Kirodi Lal Meena (File Photo)

Kirodi Lal Meena Badolas, Sawai Madhopur: के जे श्रीवत्सन, जयपुर:  राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपना दमखम दिखाने में जुटे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सवाई माधोपुर के बाडोलास में बीजेपी प्रत्याशी किरोड़ीलाल मीणा की सभा में पथराव किया गया है। पथराव करने वाले लोग बाहर के असामाजिक तत्व बताए जा रहे हैं। मीणा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार से मुकाबला

बता दें कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। इसमें राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का नाम शामिल है। मीणा सवाई माधोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। किरोड़ीलाल मीणा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार से होगा। कुछ दिन पहले ही दानिश अबरार की कार पर भी असामाजिक तत्वों ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए थे। उस वक्त उनके साथ परिवारजन थे।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने मीणा पर लगाए थे आरोप 

बता दें कि किरोड़ीलाल मीणा बीजेपी के वरिष्ठ और धाकड़ नेता हैं। राज्यसभा सदस्य रहते हुए भी उन्होंने मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई आंदोलन खड़े किए। उन्होंने रीट परीक्षा से लेकर मंदिरों तक के लिए सड़क पर आकर लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले जब राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के घरों में ईडी की छापेमारी हुई तो आरोप लगाया गया कि ये सब किरोड़ीलाल मीणा के इशारे पर हुआ है, हालांकि मीणा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। कांग्रेस विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने भी मीणा पर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ