Chintan Shivir: जयपुर (Jaipur) में सरकार के चार साल पूरे होने पर चिंतन शिविर (Chintan Shivir) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पहले दिन कई बड़े फैसले लिए गए। प्रदेश में अब भ्रष्ट अफसरों (Corrupt Officer) और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने पर केस चलाने का फैसला करने के लिए हाईपावर कमेटी (Highpower Committie) बनेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शिविर के दौरान तैयारी करके नहीं आने वाले अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है।
और पढ़िए –Devnarayan Coridor: गुर्जरों को साधने के लिए 28 को पीएम मोदी करेंगे ये बड़ा ऐलान, जानें…
विभागों की मनमानी होगी खत्म
एसीबी में ट्रैप हुए, भ्रष्टाचार और आय से ज्यादा संपत्ति मामले में केस चलाने की मंजूरी देने में अब विभागों की मनमानी खत्म हो जाएगी। वर्तमान में 600 से ज्यादा मामले पेंडिग हैं, जिसमें विभाग की अनुमति नही मिलने के कारण जांच नही हो पाई हैं। राज्य स्तर पर बनने वाली हाईपावर कमेटी में गृह विभाग के एसीएस या प्रमुख सचिव, कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अफसर मेंबर होंगे।
अफसरों को गहलोत की चेतावनी
चिंतन शिविर के दौरान तैयारी करके नहीं आने वाले अफसरों को सीएम ने फटकार लगाई हैं। मंत्रियों के प्रेजेंटेशन के दौरान अफसरों से सीएम ने खूब सवाल-जवाब किए। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि पिछले चार साल में 2722 घोषणाएं हुईं, जिनमें से 2549 योजनाओं के लिए वित्त की मंजूरी मिल चुकी हैं।
छाया रहा पेपर लीक मामला
चिंतर शिविर के दौरान पेपर लीक और युवाओं की नाराजगी का मुद्दा छाया रहा। सरकार के सूत्रों की माने तो सीएम गहलोत ने पेपर लीक करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा हैं। कोटा आरटीयू में प्रोफेसर का छात्रा से नंबर बढ़ाने के नाम पर अनुचित डिमांड करने जैसे मामले पर लंबी चर्चा हुई। सरकार कोचिंग इंस्टीट्यूट पर नियंत्रण के लिए बिल लाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines