Devnarayan Coridor: गुर्जरों को साधने के लिए 28 को पीएम मोदी करेंगे ये बड़ा ऐलान, जानें...
Edited By Rakesh Choudhary

Pm Modi
Edited By Rakesh Choudhary

Pm Modi
Devnarayan Coridor: राजस्थान (Rajasthan) में गुर्जरों (Gurjar) को साधने के लिए पीएम मोदी (PM Narendra Modi) 28 जनवरी को भगवान देवनारायण (Devnarayan) के 1111वें प्रकटोत्सव में शामिल होंगे। लेकिन अब खबर यह हैं कि मोदी सरकार (Modi Government) देवनारायण कॉरिडोर बनाने की तैयारी कर रही हैं। पीएम मोदी 28 जनवरी को इसकी घोषणा कर सकते हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय विश्वनाथ (Vishvanath) और महाकाल कॉरिडोर (Mahakal Coridor) की तरह ही इस कॉरिडोर को विकसित करेगा।
इस कॉरिडोर में एक म्यूजियम भी बनेगा, जहां भगवान देवनारायण की जीवनी और ऐतिहासिक प्रमाणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं एक लाइट एंड सांउड शो साइट भी बनाई जाएगी। आपको बता दे कि मालासेरी (Malaseri) में साल में दो बार मेला भी भरता है। धार्मिक कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। वर्तमान में डूंगरी (Doongari) पहाड़ी पर मंदिर के पास एक झील भी है, जिसे चारों तरफ से वॉक-वे के साथ भव्य सरोवर का रूप दिया जाएगा।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) स्वंय 19 जनवरी को गुर्जर समाज के नेताओं के साथ इसे लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद एक और बैठक होगी जिसमें दूसरे राज्यों के गुर्जर नेताओं से चर्चा की जाएगी।
पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में भाजपा के टिकट पर एक भी गुर्जर विधायक जीतकर विधानसभा नही पहुंचा था। विधानसभा की 40 से ज्यादा सीटों पर गुर्जर वोट बैंक प्रभावी हैं। ऐसे में बीजेपी 2023 में सत्ता में आने के लिए गुर्जरों को जरूर साधना चाहेगी। उसी को लेकर यह सारी कवायद की जा रही हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: