BJP leader Yasin Khan: राजस्थान के अलवर में बीजेपी नेता यासीन खान की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने यासीन खान पर कुल्हाड़ी, सरियों और डंडे से हमला किया था। जयपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऐसे में आइये जानते हैं यासीन खान कौन जिनकी पीट-पीटकर बेरहमी से की गई हत्या।
यासीन खान अलवर जिले के मुंगस्का गांव के रहने वाले थे। उनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। वे पिछले 20 साल से बीजेपी से जुड़े हुए थे। इसके अलावा वे भाजपा में भी कई अन्य पदों पर रहे। इसके अलावा वे पूर्व सांसद और विधायक बाबा बालकनाथ के सबसे करीबी नेताओं में आते हैं।
साथियों की कनपटी पर तानी बंदूक
जानकारी के अनुसार यासीन खान पर यह हमला आपसी रंजिश के कारण हुआ है। हमलावरों पहले यासीन की गाड़ी को रोका और बंदूक दिखा कर बाहर निकाला। उसके बाद उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। उनके साथ गाड़ी में चल रहे बीजेपी प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने कहा कि बदमाशों ने गुरुवार शाम 6 बजे कोटपुतली बहरोड के नारायणपुर थाना क्षेत्र विजयपुरा गांव के रास्ते में पहुंचे थे। यासीन पर हमला किया। इस दौरान वे और उनके मित्र परमेंद्र शर्मा भी गाड़ी में ही थे। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी थी। ताकि वे यासीन का बचाव नहीं कर पाए।
ये भी पढ़ेंः राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर फायरिंग, गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद मिली थी धमकी
2023 के भतीजे यासीन पर भी हुआ था हमला
मामले में एसपी आनंद शर्मा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने यासीन पर कुल्हाड़ी और राॅड से हमला बोला था। उसके हाथ पैर और कमर भी तोड़ दिए थे। एसपी ने बताया कि सभी आरोपी अलवर के रहने वाले हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार है लेकिन सालों से दोनों परिवारों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बता दें कि इससे पहले 2023 में यासीन के भतीजे पर भी हमला हुआ था। इस घटना में उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे।
ये भी पढ़ेंः ‘एक रात का कितना लोगी…आ जाना’ जयपुर एयरपोर्ट पर SI को लड़की ने क्यों मारा थप्पड़?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
18 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines