Who Is Former Maharaja Of Bharatpur : राजस्थान में भरतपुर के शाही परिवार के सदस्य इस समय कानूनी जंग में उलझे हुए हैं। भरतपुर के पूर्व महाराज विश्वेंद्र सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और अपनी पत्नी और बेटे से मेंटेनेंस की मांग की है। इसके पीछे उन्होंने खुद के वरिष्ठ नागरिक होने का तर्क दिया है। इस रिपोर्ट में जानिए विश्वेंद्र सिंह कौन हैं और वह विवाद असल में क्या है जिसमें उन्होंने अपने परिवार को ही अदालत में घसीट लिया है।
विश्वेंद्र सिंह (62) ने भरतपुर में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की अदालत में एक याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे और पत्नी ने उन्हें प्रताड़ित किया और अपने ही घर से बाहर कर दिया। सिंह ने याचिका में कहा है कि मैं बुजुर्ग हूं और दिल का मरीज हूं, मुझे 2 बार कोविड-19 हो चुका है और मेरे पास रहने के लिए जगह नहीं है। इसलिए पत्नी और बेटे से मुआवजा मिलना चाहिए। बता दें कि भरतपुर के शाही परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति है।
पत्नी और बेटे ने खारिज किए सभी आरोप
उनकी पत्नी का नाम दिव्या सिंह और बेटे का नाम अनिरुद्ध सिंह है। विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि मेरे पिता महाराज ब्रजेंद्र सिंह ने ये संपत्तियां एक वसीयत के मेरे नाम की थीं। हालांकि, दिव्या और अनिरुद्ध ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि आरोप झूठे हैं और विश्वेंद्र सिंह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह पूर्वजों की संपत्ति को बेचना चाहते हैं, जबकि हम ऐसा नहीं होने देना चाहते। सिंह ने दोनों से हर महीने पांच लाख रुपये मेंटेनेंस के तौर पर मांगे हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में हीट स्ट्रोक से 3 की मौत, 14 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट
ये भी पढ़ें: हर रात नए छात्र से कुकर्म करता था मौलाना, आरोपितों ने कबूला जुर्म
‘बंजारे जैसा जीवन जीने के लिए मजबूर हूं’
जिन संपत्तियों को लेकर विवाद है उनमें भरतपुर के बीचोंबीच स्थित मोती महल, दरबार कोठीस कोठी इजलास खास, बंद बरेठा आदि शामिल हैं। इन संपत्तियों में बेशकीमती एंटीक और हंटिंग ट्रॉफीज हैं। विश्वेंद्र ने अपनी याचिका में कहा है कि मुझे मेरे घर (मोती महल) से जबरन निकाल दिया गया। मैं बंजारे का जीवन जी रहा हूं। कभी कभी मुझे सरकारी आवास में तो कभी होटल में रहना पड़ता है। जब मैं भरतपुर आता हूं तो मुझे अपने ही घर में नहीं आने दिया जाता।
राजस्थान सरकार में रह चुके कैबिनेट मंत्री
पूर्व महाराज विश्वेंद्र सिंह एक सफल राजनेता भी रहे हैं। अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री रहते हुए वह राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में विश्वेंद्र सिंह तीन बार भरतपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा वह 3 बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें अशोक गहलोत का खास करीबी बताया जाता है। नेता रहते हुए वह काफी लोकप्रिय थे क्योंकि उनके क्षेत्र के लोगों को उनसे मिलने में कभी कोई समस्या नहीं होती थी।
ये भी पढ़ें: यूपी के जौनपुर में मायावती ने बदला प्रत्याशी, आखिरी पल में बदले समीकरण
ये भी पढ़ें: दिल्ली की सातों सीटों का कुछ ऐसा है समीकरण; देखें क्या कहता है Analysis
ये भी पढ़ें: ‘4 जून को भरपूर पानी पास रखना’, पीके ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines