Vishnoi Mahasabha Chief Devender Boodia: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान देवेंद्र बूड़िया पर रेप का मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने हिसार कोर्ट में अपने वकील के जरिए अपनी बात पहुंचाई है। उनके वकील ने कोर्ट में बताया कि रेप के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं झूठे हैं। मामले में आज कोर्ट में फिर सुनवाई होगी।
बूड़िया के वकील ने तर्क दिया कि वह ठीक से खड़े नहीं हो सकते। उनके हाथ-पैर कांपते हैं, सेक्स पावर भी कमजोर है। कोर्ट चाहे तो उसकी सेक्स पावर टेस्ट करवा सकता है। वकील ने बताया कि रेप पीड़िता के आरोप झूठे हैं। समाज की इंटरनल पाॅलिटिक्स के शिकार हैं। महासभा के प्रधान रहते हुए बूड़िया ने कुलदीप विश्नोई को संरक्षक पद से हटा दिया था। इसकी दुश्मनी निकाली जा रही है।
वकील ने दिए ये तर्क
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार वकील ने बताया कि रेप केस मामले में जिन जगहों का नाम लिया गया है, वहां के एंट्री रजिस्टर चेक किए जा सकते हैं। जयपुर में जिस फ्लैट का जिक्र है, वह समाज की धर्मशाला है। वकील ने तर्क देते हुए कहा कि बूड़िया 2011 से पार्किंसन की बीमारी है। उनके हाथ-पांव कांपते हैं। ठीक से खड़े नहीं हो सकते। उनकी सेक्स पावर कमजोर है, गुरुग्राम में उनका इलाज चल रहा है। कोर्ट चाहे तो सेक्स पावर टेस्ट करवा सकता है।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में क्यों पेश किया गया नया धर्मांतरण विधेयक? कानून मंत्री ने बताई ये वजह
बता दें एक युवती ने मंडी आदमपुर थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें उसने 2022 में विदेश जाने की बात घरवालो को बताई। 2023 में उसके पिता ने बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया से मिलवाया। बूड़िया ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे चंडीगढ़ में आइलेट्टस का कोर्स कराने में मदद करेगा।
युवती ने लगाया ये आरोप
युवती ने आरोप लगाया कि फरवरी 2024 में बूड़िया ने चंडीगढ़ के होटल में नशे में रेप किया और वीडियो बनाया। विरोध करने पर उसे वेश्यावृति के केस में फंसाने की धमकी दी। युवती ने बताया कि जून 2024 उसे जयपुर बुलाया और पीजी में ठहराया। 2024 में वह अपने पीए के जरिए उसे सिविल लाइंस स्थित फ्लैट ले गए उसके साथ रेप किया।
ये भी पढ़ेंः चक्कर आए, उल्टियां लगीं, बेहोश हो गए; उदयपुर में Food Poisoning से 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines