चक्कर आए, उल्टियां लगीं, बेहोश हो गए; उदयपुर में Food Poisoning से 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

Udaipur Food Poisoning: राजस्थान के उदयपुर में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। शादी में खाना खाने के बाद 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए, जिनकी हालत देखकर अस्पताल में भी अफरा तफरी मच गई थी। आइए जानते हैं कि मामले में ताजा अपडेट क्या है?

Udaipur Food Poisoning

Udaipur Food Poisoning

Udaipur Marriage Food Poisoning: राजस्थान के उदयपुर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह में खाना खाते हुए अचानक लोगों को चक्कर आने लगे। कुछ लोगों को उल्टियां लगी और वे बेहोश हो गए। आनन फानन में लोगों केा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में जगह और डॉक्टर कम पड़ गए तो दूसरे अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाया गया। लोगों की हालत देखकर अस्पताल स्टाफ में भी अफरा तफरी मच गई। तुरंत लोगों को प्राथमिक उपचार देकर स्थिति को बिगड़ने से रोका गया।

विज्ञापन

मामला फूड पॉइजनिंग का है। पुलिस ने शादी में बने खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, 27 मरीज आज भी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। 15 साल की एक लड़की हालत नाजुक है। पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। करीब 57 को अस्पताल में बनाए गए स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। बाकी मरीजों को दवाई देकर घर भेज दिया गया। 4 बच्चे भी उपचाराधीन हैं। 30 मरीजों को आज सुबह डिस्चार्ज किया गया, बाकी की जान खतरे से बाहर है। पुलिस को मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट दे दी है।

विज्ञापन

6 हजार लोगों के लिए बनाया गया था खाना

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, उदयपुर में धानमंडी स्थित ओसवाल भवन में तैलिक साहू समाज का सामूहिक शादी समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में करीब 6 लोगों के लिए खाना बना था। समारोह में उदयपुर के अलावा अन्य जिलों से भी लोग आए थे, लेकिन खाना खाने के बाद वे बीमार पड़ने लगे। किसी को चक्कर आए तो किसी को उल्टियां लगीं। कोई बेहोश हो गया। बच्चों और महिलाओं की हालत बिगड़ते देखकर सामूहिक विवाह आयोजकों मे हड़कंप मच गया। एंबुलेंस बुलाकर पीड़ितों को MB अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

इसके बाद रात एक बजे तक मरीजों के अस्पताल आने का सिलसिला जारी रहा। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ जमा हो गई, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। हाथीपोल थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास दल बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला। MB हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि रात तक मरीजों का आकंड़ा बढ़कर 200 हो गया था। डिप्टी CMHO ओमप्रकाश रायपुरिया ने इम्युनिटी कम होने की वजह से फूड पॉइजनिंग की बात कही है। मिठाई और राब के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ