कौन है विक्रम बराड़, जिसे राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान से क्या है कनेक्शन

Who Is Vikram Brar : राजस्थान की पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को गिरफ्तार किया। राजस्थान समेत कई राज्यों में अपराधी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

Vikram Brar

पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार।

Who Is Vikram Brar : राजस्थान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती मामले में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ को गिरफ्तार किया है। विक्रम बराड़ को लाने के बाद चौमूं थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आइए जानते हैं कौन है विक्रम बराड़, जिसने एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी थी।

विज्ञापन

जयपुर के चौमूं शहर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में दो साल पहले डकैती हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य विक्रम बराड़ ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में चौमूं थाने की पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर पटियाला जेल से विक्रम बराड़ को गिरफ्तार किया। अपराधी को लेकर पुलिस चौमूं थाने पहुंची, जहां हथियारों से लैस स्पेशल कमांडो तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

डकैती मामले में फरार चल रहा था विक्रम बराड़

विज्ञापन

इस मामले में चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने साल 2021 में चौमूं स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डाली थी। तब से मुख्य आरोपी और मास्टर माइंड विक्रम बराड़ फरार चल रहा था, जबकि बाकी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने मुख्य अपराधी को पटियाला जेल से गिरफ्तार किया और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

कौन है विक्रम बराड़

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विक्रम बराड़ सदस्य है। राजस्थान समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उसने बॉलीवुड के दबंग खान और एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने और गैंगवार की आशंका को देखते हुए चौमूं पुलिस थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ