हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Election Results 2023: विद्याधर नगर सीट से BJP की दीया कुमारी की जीत

Vidhyadhar Nagar Rajasthan vidhan sabha chunav assembly elections result 2023: राजस्थान की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी सांसद और युवा नेता दीया कुमारी ने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71, 368 मतों से शिकस्त दी है।

विज्ञापन

Vidhyadhar Nagar Rajasthan vidhan sabha chunav assembly elections result 2023: राजस्थान की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी की सांसद और उम्मीदवार दीया कुमारी ने जीत दर्ज की है। दीया कुमारी ने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71, 368 मतों से परास्त किया है। बता दें कि दीया कुमारी को 1, 58, 516 मत मिले हैं। जबकि सीताराम अग्रवाल को 87, 148 वोट मिले।

राजस्थान: किस सीट से कौन जीता, यहां देखें

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

 राजनीतिक विवादों से दूर हैं दीया कुमारी

बता दें कि जयपुर के पूर्व शाही परिवार की सदस्य दीया कुमारी एक और चेहरा हैं, जिनके राज्य का सीएम बनने की पूरी संभावना है। पार्टी द्वारा अपने अनुभवी नरपत सिंह राजवी को नजरअंदाज करने के बाद राजसमंद के मौजूदा सांसद को जयपुर की विद्याधर नगर सीट से टिकट दिया गया। इसके बाद से दीया को राजे के बाद दूसरी महिला के तौर पर सीएम बनाने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। वह मोदी और शाह दोनों के लिए फिट बैठती हैं, क्योंकि सबसे पहले वह एक महिला हैं, युवा हैं, राजनीतिक विवादों से दूर हैं। इसलिए उन्हें उसी के अनुरूप ढाला जा सकता है।

अग्रवाल दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं

इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्होंने हमेशा पार्टी को मजबूत करने में मदद करने की उत्सुकता दिखाई है। अगर उन्हें सीएम बनाया गया तो राजपूत उनके पीछे लामबंद हो जाएंगे, क्योंकि राजस्थान में जातिगत समीकरण सर्वोपरि हैं। हालांकि, कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों को लगता है कि राजे के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता उनके खिलाफ जा सकती है। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार अजय अग्रवाल दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। अग्रवाल पांच साल पहले कांग्रेस में आए थे और वह पिछले चुनाव में दीया कुमारी से हार गए थे। सीताराम अग्रवाल की संपत्ति के बारे में बता करें तो उनकी अचल संपत्ति 159,000,000 और चल संपत्ति 299,000,000 रुपए है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola