Vasundhara Raje Rajasthan CM Name Slip Video Viral: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान में मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में ये फैसला हुआ। हालांकि ये चौंकाने वाला फैसला खुद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए भी ‘चौंकाने वाला’ रहा।
पर्ची खोलते ही चौंक गईं वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह राजनाथ सिंह के बगल में बैठकर एक पर्ची देखती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में दिखता है कि उनके बगल में बैठे राजनाथ सिंह उन्हें कुछ कहते हैं, फिर वसुंधरा पर्ची खोलती हैं और चौंक जाती हैं। हालांकि वह नाम का ऐलान नहीं करतीं और चुप्पी साधे रखती हैं। इस दौरान राजे के चेहरे के हाव-भाव भी देखने लायक रहे।
लगा था बाड़ेबंदी का आरोप
बीजेपी ने इसके साथ ही राजस्थान में दो मुख्यमंत्रियों वाला फॉर्मूला दिया है। पूर्व राजघराने और राजपूत चेहरा दीया कुमारी और अनुसूचित जाति के प्रेमचंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे पहले वसुंधरा राजे ने आलाकमान के सामने शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। बीजेपी की जीत के एक दिन बाद ही कई विधायक वसुंधरा राजे के घर पहुंच गए थे। हालांकि आलाकमान के सामने वसुंधरा राजे की एक न चली। वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह पर कुछ विधायकों की बाड़ेबंदी का भी आरोप लगा था।
इसके बाद राजे और दुष्यंत ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इसी दौरान राजे को भनक लग गई थी कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाएंगी। दो राज्यों में नए सीएम का ऐलान होने के बाद आखिरकार वसुंधरा राजे को कदम पीछे हटाने पड़े। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका क्या रहती है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रेमचंद बैरवा? जिन्हें बनाया गया राजस्थान का डिप्टी सीएम
ये भी पढ़ें: भजन लाल शर्मा के चेहरे पर BJP ने राजस्थान में क्यों खेला दांव? जानें बड़ी वजह
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
16 mins agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
12 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
13 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines