---विज्ञापन---

भजन लाल शर्मा के चेहरे पर BJP ने राजस्थान में क्यों खेला दांव? जानें बड़ी वजह

Bhajan lal Sharma Rajasthan CM Reason: भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में इसकी घोषणा की गई।

---विज्ञापन---

Bhajan lal Sharma Rajasthan CM Reason: तमाम कयासों और अटकलों के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मंगलवार को जयपुर में हुई विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम की घोषणा की गई। भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी, मध्य प्रदेश में यादव और राजस्थान में ब्राह्मण चेहरे पर मुहर लगाकर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री क्यों बनाया, आइए जानते हैं…

बीजेपी ने सामान्य वर्ग को किया खुश

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले से आने वाले भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने सामान्य वर्ग को साधने की भरपूर कोशिश की है। बीजेपी के चुनाव जीतने के बाद अश्विनी वैष्णव जैसे ब्राह्मण चेहरे का नाम भी चर्चा में था।

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार, राजस्थान में ब्राह्मणों की आबादी करीब 13 प्रतिशत है। ब्राह्मण मतदाता करीब 30 विधानसभा सीटों पर हार-जीत का गणित तय करते हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग को काफी मजबूत माना जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में ब्राह्मण महासभा का आयोजन कर सामान्य वर्ग ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की थी। इसमें कई केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

---विज्ञापन---

बीजेपी को मिले 53 प्रतिशत ब्राह्मण वोट

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने भी छत्तीसगढ़ में आदिवासी, मध्य प्रदेश में यादव और राजस्थान में ब्राह्मण चेहरा तय कर सोशल इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इससे पहले राजस्थान में राजनीतिक पार्टियों के बारे में कहा जाता रहा कि वह सामान्य वर्ग को साधने की कोशिश तो करती हैं, लेकिन कभी बड़ा पद नहीं देती। इस बार राजस्थान में बीजेपी को 53 प्रतिशत ब्राह्मण वोट गए थे। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 26 प्रतिशत, ऐसे में BJP ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेलकर अपने लाखों वोटर्स को खुश कर दिया है।

---विज्ञापन---

संघ की हिस्सेदारी

माना जा रहा है कि राजस्थान के टिकट बंटवारे में इस बार सबसे ज्यादा संघ की हिस्सेदारी रही। इसलिए मुख्यमंत्री की पसंद भी संघ का ही चेहरा रहा। राजस्थान में सामान्य वर्ग और सादगी भरा जीवन जीने वाले भजनलाल शर्मा संघ के करीबी हैं। वह संगठन में लगाातार प्रदेश महामंत्री जैसी बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के विधायकों को साथ लेकर चलने और निर्विवाद चेहरे की उम्मीद के चलते बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को चुना। वे चार बार प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। भरतपुर की नदबई तहसील के अटारी गांव के रहने वाले भजनलाल सामान्य वर्ग से आते हैं।

---विज्ञापन---

उनका निवास भरतपुर की राजेंद्र नगर कॉलोनी में है। हालांकि 2003 में नदबई से  उन्हें विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वे सरपंच का चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि इस बार उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा से विधानसभा का चुनाव लड़ाया गया।

बीजेपी MLA अशोक लाहोटी का टिकट काटकर जब भजनलाल शर्मा को कांग्रेस के पुष्पेन्द्र भारद्वाज के खिलाफ मैदान में उतारा गया तो बाहरी और पैराशूट उम्मीदवार होने के आरोप लगे। हालांकि उन्होंने अपनी बेहतरीन छवि, संघ और संगठन के साथ खुद को सफल बनाया और भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त देकर न केवल विधानसभा का सफर तय किया, बल्कि अब वे सीएम की कुर्सी तक पहुंच चुके हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रेमचंद बैरवा? जिन्हें बनाया गया राजस्थान का डिप्टी सीएम 

First published on: Dec 12, 2023 05:55 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola