Jhalrapatan, Rajasthan Assembly Election Result 2023: झालरापाटन से 50 हजार से ज्यादा मतों से वसुंधरा राजे की जीत

Jhalrapatan Assembly Election Result 2023: दो बार राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे ने कांग्रेस के रामलाल चौहान को 53193 वोटों से हरा दिया है।

Vasundhara Raje

Rajasthan Assembly Election Result 2023: झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से दो बार राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे ने कांग्रेस के रामलाल चौहान को 53193 वोटों से हरा दिया है। वसुंधरा राजे की विधानसभा चुनाव में यह पांचवी जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार 2003 में लड़ा था विधानसभा चुनाव

वसुंधरा राजे का राजस्थान की राजनीति में बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। वहीं, वसुंधरा राजे ने झालरापाटन सीट से पहली बार वर्ष 2003 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था और 27375 वोटों से जीत हासिल करके पहली बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी थीं। इसके बाद वे लगातार चार बार झालरापाटन सीट से विधायक बनती आ रही हैं। वहीं, इस बार कांग्रेस ने यहां से रामलाल चौहान को मैदान में उतारा है। रामलाल पीसीसी मेंबर के साथ प्रधान भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

2018 चुनाव परिणाम

वहीं, अगर 2018 विधानसभा चुनाव की बात करें तो झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे ने 34 हजार 980 वोटों से कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को हराया था। इस चुनाव में वसुंधरा राजे को 1 लाख 16 हजार 484 और कांग्रेस प्रत्यासी मानवेंद्र सिंह को 81 हजार 504 वोट मिले थे। इस बार भी झालरापाटन सीट पर रिकॉर्ड वोटिंग हुई है।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

दरअसल, झालावाड़ वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है। इसी लोकसभा क्षेत्र में झालरापाटन सीट है। वहीं, वसुंधरा राजे इस लोकसभा सीट से लगातार पांच बार सांसद रही हैं और उनके बाद इस सीट से उनके पुत्र दुष्यंत सिंह तीन बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वहीं, वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से लगातार 2003 से विधायक का चुनाव जीतती आ रही हैं। उनके विजय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस कई प्रयोग कर चुकी है लेकिन, कामयाबी नहीं मिल सकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ