वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के सिर पर रखा हाथ, CM की कुर्सी पर बिठाकर बांटी खुशी, वीडियो वायरल

Vasundhara Raje Bhajanlal Sharma Video: वसुंधरा राजे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नए सीएम को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं।

Vasundhara Raje CM Bhajanlal Sharma shared happiness during oath taking ceremony, Video Viral

Vasundhara Raje CM Bhajanlal Sharma shared happiness during oath taking ceremony, Video Viral

Vasundhara Raje Bhajanlal Sharma Video: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सीएम पद की शपथ ली। अल्बर्ट हॉल के बाहर हुए इस समारोह में पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के बाद भजनलाल शर्मा सीएम की कुर्सी पर बैठे। इस दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। वसुंधरा राजे का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मिठाई खिलाकर बांटी खुशी 

वीडियो में नजर आ रहा है कि वसुंधरा राजे धीरे-धीरे भजनलाल शर्मा के पास पहुंचती हैं और फोटो खिंचाने के लिए उनके सिर पर हाथ रख देती हैं। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं। वे उन्हें आशीर्वाद भी देती हैं। इसके बाद मिठाई का डिब्बा आता है और भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराते हैं। वह इसमें से थोड़ी सी मिठाई लेकर खुद खाती हैं। इस दौरान हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य और सवाई माधोपुर विधायक किरोड़ी लाल मीणा भी खुश नजर आते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दीया कुमारी को भी दिया आशीर्वाद

इसके साथ ही राजे ने उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी को भी आशीर्वाद दिया। विधिवत कार्यक्रम और पूजा-पाठ के बाद दीया कुमारी वसुंधरा राजे की ओर झुकीं, तो उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया। सियासी गलियारों में ये दो नजारे चर्चा का विषय बन रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर कश्मकश चल रही थी। वसुंधरा राजे पर शक्ति प्रदर्शन और बेटे दुष्यंत सिंह पर विधायकों की बाड़ेबंदी का आरोप लगा था। हालांकि आलाकमान ने तीन राज्यों में नए मुख्यमंत्री का फॉर्मूला दिया तो आखिरकार राजे को पीछे हटना पड़ा। कहा जा रहा है कि वसुंधरा राजे को केंद्र की राजनीति में लाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

बेहतर हुए वसुंधरा राजे और दीया कुमारी के रिश्ते

वहीं वसुंधरा राजे और दीया कुमारी के रिश्तों की बात करें तो इसमें उस वक्त खटास पैदा हो गई थी जब राजे के कार्यकाल में राजपरिवार के होटल राजमहल पैलेस की 12 बीघा जमीन को जेडीए ने अपने कब्जे में लेकर मेन गेट को सील कर दिया था। उस वक्त राजे को दिल्ली तलब भी किया गया था। हालांकि अब ये विवाद सुलझ चुका है और दोनों के बीच बेहतर संबंध देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ