हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डमी बन पेपर देने वाली सरकारी टीचर वर्षा बिश्नोई गिरफ्तार, सिर पर था 25 हजार का था इनाम

डमी कैंडिडेट बनकर एग्जाम देने के बदले वर्षा बिश्नोई मोटी रकम लेती थी। SOG टीम की दबिश से पहले ही वर्षा बिश्नोई फरार हो गई थी। SOG की ओर से वर्षा बिश्नोई पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन
Varsha Bishnoi

केजे श्रीवत्सन, कोटा

Varsha Bishnoi Arrested : सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2021 धांधली मामले में डमी अभ्यर्थी बनकर बैठने वाली वर्षा बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार सुबह जोधपुर रेंज आईजी की टीम ने वर्षा को कोटा से पकड़ा है। वह काफी समय से स्टूडेंट बनकर फरारी काट रही थी। अब एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) मुख्यालय जयपुर में वांटेड वर्षा बिश्नोई से पूछताछ की जाएगी। वर्षा जालोर के सांचौर के सरनाऊ गांव की रहने वाली है।

एसओजी ने बताया कि वर्षा जोधपुर में सरकारी टीचर के पद पर थी। वह डमी अभ्यर्थी बनकर कई परीक्षाएं दे चुकी है। राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती-2021 में एसआई जगदीश सिहाग ने वर्षा को अपनी बहन इंदुबाला और भगवती की जगह डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा में बैठाया था। वर्षा बिश्नोई ने दोनों बहनों के बदले एग्जाम देने के लिए 15-15 लाख रुपये लिए थे। वर्षा ने इंदुबाला और भगवती के एडमिट कार्ड पर खुद की फोटो लगाई थी। 13 सितंबर 2021 को जयपुर के झोटवाड़ा खिरणी फाटक स्थित सिद्धार्थ पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के एग्जाम सेंटर पर डमी कैंडिडेट बनकर उसने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन

25 हजार का रखा था इनाम

मार्च 2024 में SOG गिरफ्त में आए SI जगदीश सिहाग से पूछताछ में जोधपुर में ग्रेड फर्स्ट टीचर वर्षा बिश्नोई का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि वर्षा अन्य कॉम्पिटिशन एग्जाम में भी डमी कैंडिडेट बनी थी। डमी कैंडिडेट बनकर एग्जाम देने के बदले वह मोटी रकम लेती थी। SOG टीम की दबिश से पहले ही वर्षा बिश्नोई फरार हो गई थी। SOG की ओर से वर्षा बिश्नोई पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।

ऑपेरशन डॉक्टर फिक्सिट

जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने बताया कि पेपर लीक कांड की जांच SOG कर रही है। पिछले करीब 6 महीने पहले 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद से वर्षा बिश्नोई फरार चल रही थी। वांटेड इनामी वर्षा बिश्नोई की तलाश के लिए ऑपरेशन डॉक्टर फिक्सिट शुरू किया गया था।  पिछले तीन महीने की कोशिश के बाद टीम को कोटा में वर्षा की लोकेशन मिली। सोमवार तड़के टीम ने कोटा के जवाहर नगर इलाके में वर्षा बिश्नोई को पकड़ लिया।

विज्ञापन

वह एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर पर फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ नाम बदलकर पीजी में रह रही थी। टीम के पहुंचने पर उसने खुद का नाम विमला बताकर फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया। लेकिन, सख्ती से पूछताछ के बाद वर्षा बिश्नोई का झूठ पकड़ लिया गया। शुरुआती पूछताछ में वर्षा ने डमी कैंडिडेट के रूप में बैठकर एग्जाम देने की बात स्वीकार कर ली है।

पहली नियुक्ति में ही फंसा जगदीश

जगदीश सिहाग का साल 2014 में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था। उसे पहली नियुक्ति बालोतरा (बाड़मेर) में मिली थी। जगदीश पहली नियुक्ति में ही एक मामले में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। हालांकि बाद में वह बरी हो गया था। अक्टूबर 2022 तक वह जैसलमेर में तैनात रहा। इसके बाद उसका भरतपुर एसपी ऑफिस में तबादला हो गया। एसओजी ने भरतपुर एसपी ऑफिस से ही उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola