Budget Reaction 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 2.0 का आखिरी बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं की। अब बजट पर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि केवल मीडिया में हेडलाइन बनाने वाले जुमलों का प्रयोग किया गया है।
सीएम गहलोत ने वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं के बजट (Budget Reaction 2023) में कटौती करना यह साबित करता है कि यह बजट गरीब, भूमिहीन किसान एवं आमजन विरोधी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मनरेगा जैसी योजनाएं संजीवनी साबित हुई थी।
और पढ़िए – CM गहलोत ने किराेड़ी लाल पर साधा निशाना, कहा- हमारे कुछ नेता तो छात्रों को भड़काते हैं
राजस्थान से किया सौतेला व्यवहार
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1620712877970845696?cxt=HHwWgMDT5dHx9v0sAAAA
सीएम गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कृषि बजट में 7500 हजार करोड़ रुपए कम राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यूरिया सब्सिडी मद की तुलना में भी (Budget Reaction 2023) 15 प्रतिशत की कमी की है। सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के संदर्भ में यह बजट घोर निराशाजनक रहा।
ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं मिलने निराशा प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि कर्नाटक में चुनावों को देखते हुए उपरी भद्रा परियोजना के लिए 5300 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।
महंगाई-बेरोजगारी कम करने के लिए नहीं हुए प्रयास
सीएम ने निशाना साधते हुए शिक्षा,स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि बजट में महंगाई और बेरोजगारी कम करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए।
सीएम ने कहा कि आम आदमी प्रतिदिन काम में आने वाले आटा, दालों, तेल, साबुन आदि की कीमतों में काफी वृद्धि हुई जिससे आम आदमी का जीवनयापन दूभर हुआ। मंहगाई को कम करने के संबंध में कोई पॉलिसी स्टेटमेंट नहीं आने से आम आदमी का जीवन और भी मुश्किल होगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
23 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines