जैसलमेर में पाक विस्थापितों के घर चला UIT का बुलडोजर, विस्थापित बोले- 'सौतेला व्यवहार कर रहे अधिकारी'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaisalmer News: जैसलमेर में यूआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर से सटे अमरसागर ग्राम पंचायत के पास पाक विस्थापितों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई में 40 घरों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
यूआईटी के अधिकारियों का कहना है कि पहले ही इन मकानों को अतिक्रमण के चलते चिन्हित कर दिया गया था और अतिक्रमण हटाने की सूचना भी दे दी गई थी। इस कार्रवाई के बाद पाक विस्थापित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और परिसर में धरना दे दिया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1658720137934176258?cxt=HHwWhIDUtavL-oQuAAAA
वहीं इस पूरी कार्रवाई पर पाक विस्थापितों का कहना है कि हम यहां पाकिस्तान में परेशान होकर आए थे। हमने सोचा था कि यहां हमे अपनो का प्यार मिलेगा। लेकिन यहां आने के बाद परेशानी के सिवा हमें कुछ नहीं मिला।
एक तरफ जहां सुरक्षा एजेंसियां हमें शहर से 20 किमी. बाहर कहीं रहने की परमिशन नहीं देती वहीं यदि हम शहर के पास ही कोई आशियाना बनाकर रहते हैं तो जिला प्रशासन उन पर कार्रवाई कर हमारे आशियाने हटा देती हैं।
विस्थापितों ने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे पास ही बने मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। क्योंकि शायद वे इसी धरती पर जन्में हैं। इस कारण उन्हें तो रियायत मिल जाती है और हमारे साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। अब ऐसे में हम जाएं भी तो कहां जाएं। क्योंकि हम पाकिस्तान तो जीते जी तो नहीं जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: