Udaipur Road Accident: राजस्थान के उदयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार रॉन्ग साइड में अंबेरी से देबारी की ओर जा रही थी। तभी सामने से अचानक डंपर आ गया। मृतकों में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा भी शामिल था। हादसा देर रात गुरुवार करीब 12 बजे सुखेर थाना क्षेत्र के अबेरी में हुआ। पुलिस ने डंपर जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि कार में देलवाड़ा राजसमंद निवासी हिम्मत खटीक (32), उदयपुर के बेदला निवासी पंकज नागरची (24), गोपाल नगारची (27) और गौरव जीनगर (23) और एक अन्य सवार थे। डंपर के ड्राइवर ने कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी कार से टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कार सवार सभी युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ेंः चिता पर जिंदा हुआ शख्स! दो घंटे तक डीप फ्रिज में रहा, कलेक्टर ने लिया ये एक्शन
सभी युवकों ने मौके पर दम तोड़ा
हादसे के बाद किसी ने घटना की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। हादसा इतना भीषण था कि इसमें सवार सभी युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने कहा कि युवक कहां जा रहे थे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का अलर्ट! माउंट आबू रहा सबसे ठंडा, जानें मौसम का हाल
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines