Shailendra Pandey
Read More
---विज्ञापन---
सिरोही: सिरोही जिले के आबूरोड इलाके में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है जब पुणे में रहने वाला परिवार सिरोही के शिवगंज से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। इसी बीच आबूरोड से 7 किलोमीटर दूर हनुमान टेकरी के पास कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
घटना के वक्त कार में ड्राइवर समेत कुल 5 लोग सवार थे। ट्रक और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के ड्राइवर हीरालाल (35) पुत्र पोसाराम की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आबूरोड स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान लीलाबाई ओसवाल पत्नी घेवरचंद की मौत हो गई। शाम 4 बजे उसकी पोती प्राची ओसवाल पुत्री प्रवीण ओसवाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायल घेवरचंद ओसवाल और आशा ओसवाल पत्नी प्रवीण ओसवाल को इलाज के लिए गुजरात के पालनपुर रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-SBI में निकली बंपर वैकेंसी, 21 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि कार सवार परिवार शिवगंज से पुणे जा रहा था वहीं, ट्रक गुजरात से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। कार में ड्राइवर समेत कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मौके पर जमा लोगों की भीड़ ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।