हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tonk SDM Thappad Kand: टोंक में बवाल, नरेश मीणा के समर्थकों ने हाईवे किया जाम

Tonk SDM Slapping Incident : राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में चक्काजाम कर दिया और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Tonk SDM Thappad Kand

Tonk SDM Thappad Kand : राजस्थान के टोंक जिले में थप्पड़ कांड तूल पकड़ता जा रहा है। देवरी-उनियाला विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने बुधवार को एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था। देर रात नरेश मीणा को गिरफ्तार करने आए पुलिसवालों पर पथराव हुआ और उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार किया। थप्पड़ कांड से जुड़े अपडेट के लिए News24 देखते रहिए।

देवली उनियारा से सवाई माधोपुर हाईवे पर नरेश मीणा के समर्थकों ने लंबा जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया वालों पर हमला किया और मारपीट की। वे लोग नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं : SDM को थप्पड़ मारने वाला Naresh Meena कौन? कांग्रेस और किरोड़ी लाल मीणा से खास कनेक्शन

विज्ञापन

समर्थकों ने काटा बवाल

आपको बता दें कि पुलिस उनको अरेस्ट करने पहुंचे थी तो इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर बवाल किया था। लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस टीम पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस काफी मशक्कत के बाद निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार कर पाई।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

पहले दर्ज हैं 23 मामले

विज्ञापन

एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि उनके खिलाफ पहले से 23 मामले दर्ज हैं। जयपुर, टोंक और बारां में नरेश मीणा के खिलाफ सबसे अधिक केस दर्ज हैं। जयपुर में एक दर्जन से अधिक केस हैं, जिसमें हथियार रखना, सरकारी में बाधा डालना, सरकारी कर्मचारी से मारपीट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola