राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Rajasthan Luni Railway Station Fire : राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन के कोच में अचानक से आग लग गई, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

Luni Railway Station

राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी भीषण आग।

Rajasthan Luni Railway Station Fire : राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जोधपुर में स्थित एक रेलवे स्टेशन पर स्थित कोच यानी अवकाश आवास में भीषण आग लग गई, जिससे रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

जोधपुर के पास स्थित लूनी रेलवे स्टेशन के कैंपिंग कोच में बुधवार को अचानक से आग लग गई। इस कोच में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। कोच में दो गैस सिलेंडर रखे हुए हैं, जिनको बाहर नहीं निकाला जा सका है। ऐसे में गैस सिलेंडर के फटने का डर है। अगर ऐसा हुआ तो आग और भड़क सकती है।

विज्ञापन

कोच से सुरक्षित बाहर निकले रेलवे कर्मचारी

विज्ञापन

धुआं उठता देख रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोच में आराम कर रहे कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। साथ ही स्टेशन मास्टर ने इस घटना की सूचना स्थानीय फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल

लूनी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। आग बुझने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी कि ये घटना कैसे हुई? स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ