Tonk SDM Thappad Kand : राजस्थान के टोंक जिले में थप्पड़ कांड तूल पकड़ता जा रहा है। देवरी-उनियाला विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने बुधवार को एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था। देर रात नरेश मीणा को गिरफ्तार करने आए पुलिसवालों पर पथराव हुआ और उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार किया। थप्पड़ कांड से जुड़े अपडेट के लिए News24 देखते रहिए।
देवली उनियारा से सवाई माधोपुर हाईवे पर नरेश मीणा के समर्थकों ने लंबा जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया वालों पर हमला किया और मारपीट की। वे लोग नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पुलिस उनको अरेस्ट करने पहुंचे थी तो इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर बवाल किया था। लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस टीम पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस काफी मशक्कत के बाद निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार कर पाई।
एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि उनके खिलाफ पहले से 23 मामले दर्ज हैं। जयपुर, टोंक और बारां में नरेश मीणा के खिलाफ सबसे अधिक केस दर्ज हैं। जयपुर में एक दर्जन से अधिक केस हैं, जिसमें हथियार रखना, सरकारी में बाधा डालना, सरकारी कर्मचारी से मारपीट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल हैं।