Video : चोरी के शक में प्रधान ने मजदूरों को दी तालिबानी सजा, बंधक बनाकर पीटा

राजस्थान के टोंक जिले में निवाई पंचायत समिति के प्रधान रामावतार लांगड़ी द्वारा मजदूरों को बंधक बनाकर तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल हुआ है। प्रधान ने चोरी के शक में निजी फार्म हाउस पर मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की।

Rajasthan Tonk Viral Video

राजस्थान के टोंक में मजदूरों की पिटाई का वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- स्क्रीनग्रैब/ वायरल वीडियो)

राजस्थान के टोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधान मजदूरों को बंधक बनाकर तालिबानी सजा देता दिखाई दे रहा है। इस पिटाई का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना प्रधान के निजी फॉर्म हाउस की है, जहां मजदूरों को ना सिर्फ डंडे से पीटा गया बल्कि पैरों से भी उनकी पिटाई की गई है।

वायरल वीडियो में टोंक जिले की निवाई पंचायत समिति के प्रधान रामावतार लांगड़ी दो मजदूरों को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना निवाई क्षेत्र के एक निजी फॉर्म हाउस की है, जहां दोनों मजदूर काम करते थे। प्रधान ने चोरी के शक में दोनों की पिटाई की है।

प्रधान ने चोरी के शक में मजदूरों को पीटा

प्रधान रामावतार ने मजदूरों पर फॉर्म हाउस से चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें बुलाया और बंधक बना लिया। इसके बाद फॉर्म हाउस पर ही घंटों पूछताछ की गई और फिर खुद प्रधान ने मजदूरों की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने रस्सीनुमा डंडे से मजदूरों को पीटा। बीच-बीच में वह पैरों से भी मजदूरों को मार रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर है।


वीडियो वहां मौजूद ही किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें प्रधान की करतूत कैद हो गई। वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो वायरल होने के बाद मजदूरों की पिटाई पर पुलिस ने कहा है कि कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ