हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tomato Price Reduced: केंद्र सरकार की आम लोगों को बड़ी राहत, राजस्थान के इन दो शहरों में 80 रुपए किलो मिलेंगे टमाटर

विज्ञापन

Tomato Price Slashed: देश में टमाटर के भाव आसमान छू रहे है। इन सबके बीच जनता को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने टमाटर उत्पादक राज्यों से टमाटर खरीदने का फैसला किया है। इसी क्रम में केंद्र सरकार राजस्थान के कोटा और जयपुर में 80 रुपए किलो टमाटर बेच रही है। इसके लिए सरकार ने इन दो शहरों में स्थानों का भी चयन किया है। जनता इन स्थानों पर जाकर टमाटर खरीद सकती है।

जयपुर में इन स्थानों पर मिलेंगे टमाटर

उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव रोहित कुमार ने बताया कि सोमवार यानि आज से जयपुर और कोटा में मोबाइल वेन के माध्यम से सरकार 80 रुपए किलो टमाटर बेचेगी। इसके लिए सरकार ने स्थान भी निर्धारित किए हैं। जयपुर में नेहरू सहकार भवन के गोल चक्कर के पास, सचिवालय के पास, लाल कोठी, सब्जी मंडी के पास, महेश नगर, गांधीनगर, रामनगर, वैशाली नगर, वीकेआई एरिया, विद्याधर नगर मार्केट के स्थान चिन्हित किए गए हैं। एक बार में एक व्यक्ति सिर्फ दो किलो टमाटर ही ले सकेगा।

इसलिए दामों में हो रही बढ़ोतरी

देश में बिपरजाॅय तूफान के कारण टमाटर उत्पादक राज्यों में फसलें खराब हो गई। देश के अधिकतर हिस्सों में टमाटर का उत्पादन दिसंबर से फरवरी के बीच होता है। जुलाई से नवंबर तक उत्पादन कम होता है। जुलाई में मानसून शुरू होने के साथ ही टमाटर के उत्पादन में कमी आती है और कीमतें बढ़ जाती हैं। लेकिन इस बार मानसून से पहले बिपरजाॅय तूफान आ जाने के कारण टमाटर की फसल खराब हो गई। जिससे कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है।

1998 में गिर गई थी सुषमा की सरकार

देश में प्याज की कीमतों पर कई बार सरकारें भी गिरी है। इसका एक उदाहरण 1998 का है। जब दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों के चलते दिल्ली में भाजपा की सरकार गिर गई थी। इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराकर कांग्रेस सत्ता में काबिज हुई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें