सैलून में करा रहा था शेविंग, 8 लोग आए और काट दी नाक, जानें पूरा मामला

जोधपुर के फलोदी जिले की एक घटना सामने आई है, जिसमें 7-8 लोगों ने एक युवक की नाम काट दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

salon

salon

लोकेश व्यास, जोधपुर

विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर के फलोदी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। इसमें सैलून में बैठे एक युवक की नाक काट दी गई है। बताया जा रहा है कि वह युवक सैलून में शेविंग करवा रहा था, जहां कुछ लोगों ने आकर उसकी नाक काट दी। पीड़ित युवक का नाम वकील खान है। बताया जा रहा है कि हिंडाल गोल गांव से कैंपर में सवार होकर आए 7 से 8 लोगों ने उसकी नाक काट दी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

क्यों काटी नाक?

जानकारी मिली है कि यह मामला आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग का है। गंभीर घायल युवक को फलोदी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।  युवक के साथ मारपीट करते हुए आरोपी उसकी नाक काटकर अपने साथ ले गए। यह घटना दोपहर 3 बजे कलरा गांव में हुई है। इस मामले के बारे एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह ने बताया कि कलरा गांव निवासी युवक वकील खान शेविंग करवाने आया था, इस दौरान हिंडालगोल गांव से कैंपर में सवार होकर आए 7-8 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उन से जमकर मारपीट की। इस लड़ाई के दौरान एक आरोपी ने उसकी नाक काट ली और उसे लेकर वहां से चले गए।

Crime

Crime

विज्ञापन

तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत युवक फलोदी जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और जोधपुर रेफर कर दिया। फलोदी अस्पताल में जमा भीड़ ने बताया कि मामला किसी महिला से जुड़ा हुआ है। पीड़ित के परिवार वालों ने जानकारी दी कि मामला दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए दबाव पुलिस पर दिया जा रहा है। बता दें कि एएसआई को पीड़ित का बयान लेने के लिए जोधपुर भेजा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस ने 3 संदिग्धों को डिटेन किया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ