Three Daughters Die back to back Dungarpur family in Rajasthan: राजस्थान के डूंगरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार को एक के बाद एक तीन झटके लगे। सिर्फ 10-12 दिनों के अंतराल में तीन बहनों की मौत हो गई। तीनों बेटियों की उम्र 8 साल से लेकर 2 के बीच है। एक के बाद एक तीन मौत के बाद पूरा परिवार में मातम पसरा है। कोई कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है।
डूंगरपुर के गलियाकोट उपखंड के रामसौर ग्राम पंचायत में एक गांव है सेमलिया फला। इस गांव में आदिवासी और भील समुदाय के लोग बहुतायत में रहते हैं। यहां सोमा ताबियाड पत्नी और बच्चों के साथ रहता हैं। परिवार में 24 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच तीन बेटियों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पहली बेटी की मौत 24 अक्टूबर को हुई। बच्ची की मौत बुखार की वजह से गई है। परिवार उसको अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक कराकर ही इलाज करवा रहा था।
झाड़-फूंक कराता रहा परिवार
24 अक्टूबर को बड़ी बेटी की मौत केे बाद दूसरी बच्ची गुडिया जिसकी उम्र 6 साल थी उसकी तबीयत भी बिगड़ गई। पहली बच्ची की मौत से परिवार ने सबक लिया और बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा तब उसकी मौत हो चुकी थी। उसका दाह संस्कार कर परिवार गमगीन था कि इतने में सबसे छोटी 2 साल की पिंकी की तबीयत भी 2 नवंबर को खराब हो गई। उसे भी समय पर इलाज नहीं मिल सका इसलिए उसकी 6 नवंबर को मौत हो गई।
गांव में एक ही परिवार की एक केे बाद एक तीन मौतों से हर कोई सहम गया। बच्चियों के पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों को सांत्वना देने में जुटे हैं। इस बीच जब इस घटना की भनक प्रशासन को लगी तो वह भी पहुंचा और जांच शुरू की, तो सामने आया कि तीनों की मौत तबीयत बिगड़ने के कारण हुई है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
11 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines