अकसर आपने लोगों को एनर्जी ड्रिंक्स पीते देखा होगा, लेकिन राजस्थान में अब इसका लुत्फ लोग नहीं उठा पाएंगे. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए 8 एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. इनमें रेड बुल, स्टिंग समेत कई बड़े ब्रांड्स के नाम शामिल हैं. लोग अब दुकानों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ये ड्रिंक्स नहीं खरीद पाएंगे. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों ने एक ही हफ्ते के भीतर 25 से ज्यादा शहरों में छापेमारी की. उन्होंने 5 लाख से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक्स की बोतलों को अपने कब्ज़े में लिया है. सरकार का कहना है कि अगर कोई भी इनकी बिक्री या स्टोरेज करता हुआ पाया गया तो उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: जयपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रोले ने परिवार को रौंदा, 3 बच्चों की मौत
क्यों लिया गया ये फैसला?
दरअसल, कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए ऐसे एड्स चला रही थीं, जो खरीददारों को बहकाते हैं. फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल कमीश्नरेट की जांच के मुताबिक, कंपनियों का कहना है कि ये एनर्जी ड्रिंक्स बॉडी को रिचार्ज करती है. डिपार्टमेंट ने कहा कि FSSAI के नियमों के मुताबिक ऐसे दावे गलत मार्केटिंग की कैटेगरी में आते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है एनर्जी ड्रिंक्स हेल्थ के लिए एक स्लो पॉयज़न है, इसमें कैफीन, बेहद ज्यादा शुगर और टॉरिन जैसे तत्व होते हैं. ये ब्रेन को गलत सिग्नल्स देती हैं, जिससे शरीर को चुस्त महसूस होता है. लेकिन असल में ये ड्रिंक्स शरीर को अंदर से खोखला बनाती हैं.
किन ब्रांड्स पर लगा बैन?
फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने स्टिंग, रेड बुल, हेल एनर्जी, कैंपा एनर्जी, मांस्टर एनर्जी, आफ्टर शाक, ट्रॉपिकाना और एड्रेनालिन रश की बिक्री, मार्केटिंग और स्टोरेज पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. विभाग की कमिश्नर डा. टी. शुभमंगला ने कहा कि ये ड्रिंक्स बच्चों और प्रेगनेंट महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होती है. ये एनर्जी ड्रिंक्स शरीर में शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर से जुड़ी कई बिमारियां बनाती हैं. कमिश्नर का कहना है कि कंपनियां गलत दावे करके अपने प्रॉडक्ट बेच रही हैं और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, ये कतई मंज़ूर नहीं है.
ये भी पढ़ें: राजस्थान में पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट में BJP विधायक का नाम! प्रशासनिक चूक से मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines