Jaipur News: राजधानी जयपुर (Jaipur) में एक टीचर ने होमवर्क नहीं करने पर एक बच्चे को बुरी तरह पीटा। इस दौरान डंडा उसकी आंख में लग गया और बच्चा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया। दो बार आंख की सर्जरी होने के बाद भी उसे दिखाई नहीं दे रहा। घटना 3 नवंबर 2022 की है।
और पढ़िए –JLF 2023: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में विज्ञान, तकनीक और एआई पर होगी चर्चा
बचने की कोशिश में डंडा आंख पर लगा
पुलिस के अनुसार मोहम्मद नावेद का आठ साल का बेटा अली फजल लिटिल डायमंड एकेडमी (Little Diamond Academy) में पढ़ाई करता है। तीन नवंबर को उसका होमवर्क (Homework) पूरा नहीं था। इसे लेकर टीचर आयशा ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान बचने की कोशिश में टीचर का डंडा उसकी आंख में लग गया। इसके बाद बच्चे के माता-पिता को इसकी सूचना दी गई।
टीचर बोली खेलते समय लगी चोट
अली के पिता ने बताया कि स्कूल से उनके पास कॉल आया, उन्हें बताया गया कि आपके बेटे की तबीयत खराब हो गई है। जब वे स्कूल पहुंचे तो देखा कि उसकी आंख पर सूजन थी। स्कूल वालों ने बताया कि खेलते हुए उसे चोट लग गई है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टराें ने बताया कि उसकी आंख के अंदर चोट आई है।
आंख के अंदर आए 12 टांके
बच्चे के पिता ने बताया कि आंख के अंदर 12 टांके आए हैं। इसके बाद भी वह देख नहीं पा रहा है। इस कारण वह स्कूल भी नहीं जा पा रहा है, उसकी पढ़ाई छूट गई है। फरवरी में उसकी आंख की एक और सर्जरी होनी है। इसके बाद भी उसकी आंख की रोशनी आएगी या नहीं यह कंफर्म नहीं है। बच्चे और उसके परिजनों ने टीचर आयशा पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। जयसिंहपुरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines