---विज्ञापन---

Delhi-Mumbai Expressway: अलवर में भीषण हादसा, चलती कार बनी आग का गोला, बच्ची समेत जिंदा जले 5 लोग

Delhi Mumbai Expressway Car Accident: राजस्थान में अलवर के पास एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगे ने 5 लोगों की मौत हो गई है। आग में जलकर कार राख हो गई। वहीं 5 लोगों के शव भी बुरी तरह जल गए। किसी तरह से ड्राइवर कार से निकलकर बाहर गिर गया, लेकिन वह बुरी तरह झुलसने से गंभीर रूप से घायल है।

---विज्ञापन---

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देररात बड़ा सड़का हादसा हुआ। राजस्थान के अलवर में एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई और वह देखते हुए देखते आग का गोला बन गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, कार में सवार 5 लोगों की जल जाने से मौत हो गई। वहीं ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया, जिसे राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ड्राइवर को अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मृतकों में 3 महिलाएं और एक बच्ची शामिल है।

बस चालक की एक चूक से गई 21 यात्रियों की जान, जानें उधमपुर हादसे का सच

---विज्ञापन---

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की आंखों देखी

अलवर के DSP कैलाश जिंदल ने हादसे की पुष्टि की। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की आंखों देखी बताई। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर थाना मौजपुर के नजदीक पिलर नम्बर 115/300 पर हादसा हुआ। दिल्ली से कोटा जा रही एक कार में आग लग गई। आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि कार में सवार लोगों को उससे बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कार धू-धू कर जलने लगी और एक-एक करके उसमें सवार लोगों की चीखें बंद हो गई।

हादसे में कार ड्राइवर बुरी तरह घायल हुआ

DSP जिंदल ने बताया कि हादसे में मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी 3 महिलाओं, एक बच्ची और एक पुरुष की मौत हुई है। वहीं श्योपुर निवासी कार चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदने में कामयाब हो गया। लेकिन वह तब तक करीब 80 प्रतिशत झुलस गया था। राहगीरों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलवर के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसाग्रस्त कार को भी जब्त किया।

---विज्ञापन---

वृंदावन में बड़ा हादसा, नाव पलटने से नदी में डूबे 10 श्रद्धालु; CM योगी ने दिया तुरंत रेस्क्यू का ऑर्डर

मौके पर सबसे पहले पेट्रोलिंग टीम पहुंची थी

DSP ने बताया कि हादसे की सूचना लोगों ने NHAI की पेट्रोलिंग टीम को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। लक्ष्मणगढ पुलिस थाने की टीम और एसएचओ नेकीराम मौके पर पहुंचे। लोगों ने ही फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 3 दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। कार चालक को पिनान के CHC में भिजवाया गया। SP सुधीर चौधरी मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने हालातों का जायजा भी लिया।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 30, 2026 08:00 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola