बस चालक की एक चूक से गई 21 यात्रियों की जान, जानें उधमपुर हादसे का सच
Udhampur Accident Behind Reason: जम्मू के उधमपुर में सोमवार को हुए भीषण बस हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल हुए. घायलों ने हादसे के लिए बस चालक को जिम्मेदार ठहराया और कहा अगर दो बातों पर ध्यान दिया जाता तो इस दर्दनाक हादसे से बचा जा सकता था. हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Udhampur Accident Behind Reason: जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं. हादसे का शिकार हुई बस ओवरलोड थी. चालक की गलती यह थी कि बस की रफ्तार भी तेज थी, इसलिए टायर फटने पर वो बस को कंट्रोल नहीं कर पाया. बस 100 मीटर नीचे जा गिरी और हादसा हो गया.
रामनगर से उधमपुर जा रहे थे लोग
2 / 5रोजाना की तरह आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बस में काम के लिए लोग रामनगर से उधमपुर की ओर निकले थे. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, करीब 50 यात्रियों से भरी बस जब हादसे का शिकार हुई तो 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. छह लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा.
बस ओवरलोड, रफ्तार भी तेज
3 / 5सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे का शिकार हुई बस के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की होने की पुष्टि की. GMC ऊधमपुर में दाखिल घायलों के मुताबिक, बस ओवरलोड होने के साथ उसकी रफ्तार भी तेज थी, जब अचानक बस का टायर फटा तो चालक उसे संभाल नहीं पाया.
मृतकों के लिए दो लाख रुपए मुआवजा
4 / 5उधमपुर में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वाले यात्रियों के परिजनों के लिए पीएम मोदी ने 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है.
ऑटो-रिक्शा पर ऊपर से आई 'मौत'
5 / 5उधमपुर में जब टायर फटने पर बच नीचे गिरी तो वहां से गुजर रही ऑटो-रिक्शा भी कुचलती चली गई. हादसे में ऑटो में बैठी सवारियों को भी चोटें आईं,. उसी समय वहां से गुजर रही सेना की गाड़ी में बैठे अधिकारियों ने बचाव अभियान की कमान संभाली.