जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्ट
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Update: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस को सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है सूत्रों की मानें तो पुलिस ने जयपुर के झोटवाड़ा निवासी रोहित राठौड़ जो कि मूलतः नागौर के मकराना का रहने वाला है वहीं हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, एसओजी और सीआईडी की टीम भी बदमाशों की तलाश में जुटी थी। वहीं छुट्टी पर गए एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को भी जयपुर बुलाया गया था। पुलिस की टीम ने जयपुर और बीकानेर की जेलों में बंद रोहित के गुर्गों से भी पूछताछ की थी।
आज प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान
इधर हत्याकांड के विरोध में प्रदेशव्यापी बंद बुलाया गया है। बंद का ऐलान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से किया गया है। ऐसे में आज जयपुर समेत कई शहरों में आज बाजार बंद रहेंगे। वहीं जयपुर में आज सभी व्यापारिक संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। जयपुर के अलावा जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, राजसमंद में बंद का ऐलान किया गया है।
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
बता दें कि कल दोपहर 2 बजे 3 बदमाशों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर 17 गोलियां बरसा दीं। इसके बाद गोगामेड़ी को मेट्रो मास हाॅस्पिटल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राम-राम भाइयो, यह हमारे दुश्मनों के साथ मिला हुआ था। इसलिए इसे इसके अंजाम तक पहुंचा दिया है। बाकी बचे दुश्मनों को भी जल्द से जल्द अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
3 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
8 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines