सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गनमैन ने कराई हत्या, जिन हमलावरों के साथ आया उन्होंने ही मार दी गोली

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: चौंकाने वाली बात यह है कि नवीन ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पास हमलावरों को लेकर आया था।

Sukhdev Singh Gogamedi Ex gunman Karni Sena President Murder Conspiracy

Sukhdev Singh Gogamedi Ex gunman Karni Sena President Murder Conspiracy

विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, जयपुर

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके घर तीन हमलावर पहुंचे थे। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है। दरअसल, गोगामेड़ी के पास ही लाल शर्ट में बैठा शख्स नवीन भी मारा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि नवीन ही गोगामेड़ी के पास हमलावरों को लेकर आया था, उसे खुद हमलावरों ने ही गोली मार दी।

विज्ञापन

गोगामेड़ी पर 4 गोलियां चलीं

जानकारी के अनुसार, पहली गोली गोगामेड़ी के सामने बैठे सफेद रंग की शर्ट वाले शख्स ने मारी। उसके बाद दूसरी गोली नवीन पर ही चली। फिर गोगामेड़ी पर एक और गोली चलाई गई। इस बीच काले रंग की जैकेट पहने एक हमलावर ने भी गोगामेड़ी को गोली मारी। दूसरी गोली नवीन को मारी और उसके बाद अगली गोली दरवाजे पर खड़े शख्स को मारी गई। इसके बाद ब्लैक जैकेट में आए हमलावर ने गोगामेड़ी के दो और गोलियां मार दीं। गोगामेड़ी पर कुल 4 गोलियां चलीं।

गोगामेड़ी का गनमैन रह चुका है नवीन

नवीन ही वह शख्स था जो दोनों हमलावरों को लेकर आया था। कहा जा रहा है कि हमलावरों को लाने वाला नवीन पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गनमैन रह चुका है। वही हमलावरों को मिलाने गोगामेड़ी के पास लेकर आया था। गोगामेड़ी ने हमलावरों को नाश्ता भी करवाया था। गोगामेड़ी को पहली गोली मारने के साथ हमलावरों ने नवीन को भी गोली मार दी थी।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

चुनाव परिणाम के तुरंत बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या ने प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस मामले में डीजीपी को तलब किया है। पुलिस ने दो फरार हत्यारों को पकड़ने के लिए कड़ी नाकाबंदी कर दी है।  प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को भी सतर्क किया गया है।

विज्ञापन

राजधानी जयपुर के सभी चौराहे हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। जबकि सिविल लाइंस और श्याम नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उसने गोगामेड़ी पर उनके काम में हस्तक्षेप की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ