Sukhdev Singh Gogamedi Murder Karni Sena Controversies: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से ही राजस्थान में तनाव है। मंगलवार को उनके घर में घुसकर तीन लोगों ने गोलियां मार दी थीं। इसमें उनकी मौत हो गई। इस हमले में एक हमलावर भी मारा गया। बुधवार को पुलिस ने दो हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद लोग स्तब्ध हैं। एक समय ऐसा था जब गोगामेड़ी और करणी सेना का बॉलीवुड में खौफ मचा था। आइए जानते हैं कब-कब ऐसा हुआ…
एकता कपूर पर फेंकी बोतल
करीब 10 साल पहले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में एकता कपूर करणी सेना के गुस्से का शिकार हुईं। जब एकता कपूर अपने सेशन के लिए मंच पर गईं तो करणी सेना की टीम के सदस्यों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए बोतल फेंक दी थी। जेएलएफ में कड़ी सुरक्षा के बीच ऐसी घटना के बाद सब स्तब्ध रह गए। करणी सेना जोधा-अकबर सीरियल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि जोधाबाई के नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मामले पर काफी बवाल हुआ था।
संजय लीला भंसाली को मारा थप्पड़
जयपुर में 2017 में जब आमेर किले में पद्मावत फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में करणी सेना के सदस्य शूटिंग स्थल पहुंच गए थे। यहां उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ जड़ दिया था। करणी सेना को फिल्म के नाम ‘पद्मावती’ को लेकर आपत्ति थी। उनका कहना था कि बॉलीवुड लगातार इतिहास से छेड़छाड़ कर रहा है। आखिरकार फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करना पड़ा।
दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी
फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को धमकी दी गई थी। हालांकि तब करणी सेना राजस्थान के अध्यक्ष महिपाल मकराना थे। उन्होंने कहा था कि अगर फिल्म रिलीज की गई तो दीपिका पादुकोण की नाक काट देंगे।
वेब सीरीज में सैनिक का अपमान
करणी सेना ने करीब दो साल पहले ऑल्ट बालाजी पर आने वाली वेब सीरीज ट्रिपलएक्स का विरोध जताते हुए एकता कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वेब सीरीज में सेना का अपमान करने का आरोप लगाया गया। जगह-जगह इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा। जहां एकता कपूर को फटकार लगाई गई थी।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
18 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines