Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का आज हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को जयपुर स्थित राजपूत सभा भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां आज कई विधायक उनको श्रंद्धाजलि देने पहुंच सकते हैं।
गोगामेड़ी को गोलियां मारने वाले दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं। वहीं पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर दोनों की तलाश में जुटी है। गोगामेड़ी की हत्या में शामिल एक शूटर नितिन फौजी जो कि हरियााणा के महेंद्रगढ़ का निवासी है वह आर्मी में है। नवंबर में छुट्टी पर आया था और अलवर में पोस्टेड था। वह 9 नवंबर के बाद से ही घर से गायब है।
रेप के आरोप में कई सालों तक जेल में रहा
वहीं दूसरा शूटर रोहित राठौड़ नागौर जिले के मकराना का निवासी है। शूटर रोहित पर नाबालिग से रेप का केस भी दर्ज है। उसे तीन साल पहले इस मामले में जमानत मिली थी। जानकारी के अनुसार हत्यारे 5 दिन से उसके घर की रेकी कर रहे थे। जिस दिन गोगामेड़ी की हत्या हुई उस दिन उनके पांच बाॅडीगार्ड छुट्टी पर थे।
यह भी पढ़ेंः छुट्टियों पर घर आए फौजी ने बरसाईं गोगामेड़ी पर गोलियां, जानें कौन है शूटर नितिन
शूटर रोहित राठौड़ नाबालिग से रेप के मामले में कई सालों तक जेल में रहा। वह तीन साल पहले ही जमानत पर छूटा था। इसके अलावा वह आर्म्स एक्ट में भी अरेस्ट हो चुका है। शूटर रोहित के पिता गिरधारी सिंह राठौड़ भी आर्मी में थे। सेना से सेनानिवृत होने के बाद वे आरटीओ में नौकरी करते थे, उनकी कुछ समय पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। रोहित का परिवार मूलतः मकराना का है लेकिन करीब 30 साल से जयपुर के झोटवाड़ा में रह रहा था।
संपत नेहरा गैंग से था रोहित का संपर्क
रोहित की पड़ोसियों की मानें तो उसकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं पूरा मोहल्ला उसके कामों से परेशान रहता था। रेप मामले में जेल से छूटने के बाद वह कई लग्जरी गाड़ियों में घूमता था। कई बार लग्जरी गाड़ियों में वह अपने दोस्तों के साथ आते रहते थे। वह अपने गांव मकराना में भी कई बार लोगों से मारपीट कर चुका था। इसके कारण वह जयपुर में ही रहता था। रेप में मामले में जब वह जेल में बंद था तो उसकी मुलाकात कई बदमाशों से हुई थी। उसका संपर्क संपत नेहरा गैंग से भी था।
गोगामेड़ी की हत्या के बाद से ही उसके झोटवाड़ा स्थित घर पर पुलिस का पहरा है। पुलिस ने उसकी मां को सुरक्षा कारणों की वजह से किसी और जगह पर भेज दिया है। बता दें कि हत्यारे सुखदेव के घर की कई दिनों से रेकी कर रहे थे। वे उसके हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines