Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे शूटर्स के पकड़े जाने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार भारत से फरार वीरेंद्र चारण ने रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को गोगामेड़ी को मारने का टास्क दिया था। इसके लिए उन्होंने 50 हजार रुपये लिये थे।
जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जाॅर्ज जोसफ ने बताया कि गोगामेड़ी की हत्या के लिए लाॅरेंस विश्नोई ने संपत नेहरा को, संपत ने रोहित को और रोहित ने वीरेंद्र चारण को जिम्मा सौंपा था। इसके बाद वीरेंद्र से नवीन शेखावत से संपर्क किया था। नवीन ने रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को तैयार किया। गोगामेड़ी को मारने के लिए फौजी को लालच दिया गया। फौजी को बताया गया कि गोगामेड़ी की हत्या के बाद उसे सेना से निकाल दिया जाएगा। ऐसे में उसको उसके परिवार के साथ कनाडा भेज दिया जाएगा।
ऐसे रची साजिश
गोगामेड़ी की हत्या के लिए नवीन ही रोहित और नितिन को लेकर सुखदेव के घर गया था। हत्याकांड में शामिल नवीन शेखावत ही रोहित और नितिन को सुखदेव के घर लेकर गया। जानकारी के अनुसार नवीन ने ही किराए पर गाड़ी ली थी। इसके बाद तीनों गोगामेड़ी के घर पहुंच गए। नितिन और रोहित ने गोगामेड़ी को मारने के साथ ही नवीन को भी वहीं ढेर कर दिया।
रेप मामले में गोगामेड़ी से बदला लेना चाहता था रोहित
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शूटर रोहित राठौड़ रेप के मामले में गोगामेड़ी से बदला लेना चाहता था। रोहित पर वैशाली नगर की नाबालिग ने पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। 2017 में गोगामेड़ी ने मामले में नाबालिग का साथ दिया था। इसी मामले के कारण रोहित राठौड़ को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा। मामले में जांच के बाद पुलिस ने एफआर लगा दी थी। ऐसे में रोहित राठौड़ को गोगामेड़ी से बदला लेना था इसलिए वह चंद पैसों के लिए गोगामेड़ी को मारने के लिए तैयार हो गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines