Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case Anandpal Singh Daughter Chinu Released Video: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्याकांड ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने रोहित गोदारा ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस हत्याकांड में गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी चरणजीत उर्फ चीनू और संपत नेहरा का भी हाथ हो सकता है। हालांकि अब चीनू ने खुद वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मेरे काकोसा थे
आनंदपाल की बेटी ने वीडियो जारी कर कहा कि इस हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका नहीं है। चीनू ने कहा- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हमेशा से हमारे आदरणीय और ‘काकोसा’ रहे हैं। वे हमेशा हमारे परिवार के सदस्य रहे हैं। हम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हैं। पिछले कुछ दिनों से कुछ असामाजिक तत्वों, प्रशासन और मीडिया के द्वारा भ्रांति फैलाई जा रही है कि मैं काकोसा की हत्या में लिप्त हूं।
https://twitter.com/BishnoiRakesh88/status/1733126070155845737
सुखदेव काकोसा पिता को न्याय दिलाने के लिए सबसे आगे खड़े थे
चीनू ने आगे कहा- इसके लिए मैं कहना चाहूंगी कि सुखदेव जी काकोसा ही वे शख्स थे, जो मेरे पिता के एनकाउंटर के बाद न्याय दिलाने के लिए सबसे आगे खड़े थे। मैं उनके बारे में ऐसा करने के लिए कभी सोच नहीं सकती।
चीनू ने आगे कहा कि मैं इस बात से हैरान हूं कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी मेरे पिता का नाम ले रहे हैं। मेरा उनसे कहना है कि वे सही से जांच करें। जिस तरह से मेरे पिता पर राजनीतिक दुश्मनी के चलते मुकदमे दर्ज करवाए गए थे, उसी का शिकार मुझे बनाया जा रहा है। दरअसल, कहा जा रहा था कि आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का चीनू से विवाद चल रहा था।
दो हत्यारे फरार
बताया जाता है कि आनंदपाल के गैंग को चीनू दुबई से ऑपरेट करती है। फिलहाल गाेगामेड़ी की हत्या में शामिल दो हत्यारे नितिन फौजी और रोहित राठौड़ फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उन पर 5-5 लाख का इनाम घोषित किया है। सुखदेव सिंह का अंतिम संस्कार हो चुका है जबकि शुक्रवार को सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि गोगामेड़ी को 9 गोलियां लगी थीं। फिलहाल पुलिस नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को ढूंढ़ने के लिए जद्दोजहद कर रही है। इसके लिए कई राज्यों में अलर्ट भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: गोगामेड़ी हत्याकांड के पीछे की बड़ी वजह आई सामने, प्राॅपर्टी कारोबारी की वसूली से जुड़ा है मामला, पढ़ें पूरी कहानी
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
15 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines