राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, गरिमा और निजता को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. स्कूलों में प्रधानाचार्य की पूर्व अनुमति के बिना किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को विजिटर रजिस्टर में अपनी एंट्री दर्ज करनी होगी इसके अलावा बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति को कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल मैदान, शौचालय या विद्यार्थियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं होगी.
विरोध करने पर पुलिस कार्रवाई के निर्देश
इतना ही नहीं विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल गतिविधियों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग या लाइव स्ट्रीमिंग प्रधानाचार्य की पूर्व अनुमति के बिना नहीं की जा सकेगी. स्कूल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश हैं कि बच्चों की फोटो, वीडियो या व्यक्तिगत जानकारी का ऐसा इस्तेमाल न हो, जिससे उनकी निजता, गरिमा या सुरक्षा प्रभावित हो. कोई व्यक्ति बिना अनुमति प्रवेश करता है, परिसर छोड़ने से इनकार करता है या अनधिकृत फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश करता है तो स्थानीय पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल सूचना देने के निर्देश हैं.
यह भी पढ़ें: 3 घंटे 5 मिनट की वो फिल्म, जो 1 महीने से Netflix पर कर रही ट्रेंड, क्या आपने देखी है संघर्ष से भरी ये कहानी?
नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश
प्रधानाचार्य ऐसे किसी आगंतुक का प्रवेश भी अस्वीकार कर सकते हैं, जिसकी मौजूदगी से सुरक्षा, निजता, अनुशासन या शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होने की आशंका हो. निर्देशों में POCSO Act 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, भारतीय न्याय संहिता 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत आवश्यक कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और निगरानी रखने के आदेश दिए हैं.
आशुतोष रांका के दौरे से नाराज अधिकारी
सरकार के अधिकारी कल अलवर में CJP के आशुतोष रांका के सरकारी स्कूल में जाकर कमियां दिखाने और जयपुर में मूक बधिर बच्चों के स्कूल की दयनीय हालत दिखाने जैसी तस्वीरों के सामने आने से इस कदर खफा हैं कि उन्होंने रविवार को छुट्टी के दिन यह आदेश निकाला है.
यह भी पढ़ें: UP School Holiday: उत्तर प्रदेश के इस जिले में 17 और 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल! प्रशासन ने जारी किया आदेश
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
11 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
13 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines