3 घंटे 5 मिनट की वो फिल्म, जो 1 महीने से Netflix पर कर रही ट्रेंड, क्या आपने देखी है संघर्ष से भरी ये कहानी?

Netflix Trending Film: आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर एक महीने से भी ज्यादा समय से ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

peddi

peddi. image credit- social media

Netflix Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी भी होती हैं, जो लंबे समय तक ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड करती रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो एक महीने से भी ज्यादा समय से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

विज्ञापन

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ है. फिल्म ‘पेड्डी’ को जून 2026 में रिलीज किया गया था और ये तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर हुई थी रिलीज

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता राम चरण हैं. राम चरण के अलावा फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी नजर आए हैं. फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिशियन ए.आर. रहमान ने तैयार किया है. वहीं, अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 9 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

फिल्म की कहानी

ये फिल्म ओटीटी पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज. हो चुकी है. साथ ही अब इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी नेटफ्लिक्स पर आ चुका है. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म आंध्र प्रदेश के एक पिछड़े और भुला दिए गए गांव के एक गरीब लड़के की कहानी है, जो कुश्ती, दौड़ और क्रिकेट जैसे अलग-अलग खेलों में माहिर है.

विज्ञापन

कहां देखें?

फिल्म में सामाजिक भेदभाव, व्यक्तिगत त्रासदी और अपने गांव की पहचान और आत्मसम्मान के लिए ये लड़का कड़ा संघर्ष करता है. खेल के मैदान में गंभीर चोट लगने के बाद भी हार ना मानने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की जर्नी को भावनात्मक रूप से दर्शाया गया है. अगर आपने भी इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ