जयपुर: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने राजस्थान सहित देशभर में बम्पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 6160 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए 20 से 28 साल तक की उम्र के सभी उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
योग्यता- एसबीआई में निकली इस वैकेंसी के लिए ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
सिलेक्शन प्रोसेस-
सिलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय 60 मिनट है। जनरल इंग्लिश की परीक्षा को छोड़कर लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, तेलुगु, उर्दू में भी परीक्षा आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें-बीजेपी वालों की आलोचना करो तो ये लोग जेल में डाल देते हैं… जानें फलोदी में सीएम गहलोत के भाषण की 5 बड़ी बातें
आयु सीमा-
इस वैकेंसी के लिए 20-28 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
वेतन-
भर्ती प्रक्रिया में सलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने स्टाइपेंड के तौर पर शुरुआती दिनों में 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन-
एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
होमपेज के करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
उसके बाद करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
SBI Apprentice recruitment 2023 पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आगे की जरूरत के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर प्रिंटआउट लेकर रख लें।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें..
(Adipex)
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
21 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines