हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sriganganagar News: पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिेंग कर खदेड़ा, सर्च अभियान जारी

विज्ञापन

Sriganganagar News: श्रीगंगानगर के अनुपगढ़ सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर मंगलवार रात एक बार फिर ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश की गई। लेकिन बीएसएफ के सजग जवानों ने 48 राउंड फायर कर ड्रोन को खदेड़ दिया। रात से बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें सर्च अभियान चला रही है। बीएसएफ के सूत्रों की मानें तो ड्रोन बिना किसी सामान को गिराए वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।

बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार अनुपगढ़ सेक्टर में सोमवार रात जवानों की एक टुकड़ी सीमा पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखा। इसके बाद जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार जवानों ने कुल 48 राउंड फायर किए। इस घटना के बाद पुलिस और बीएसएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि बीएसएफ के सूत्रों की मानें तो ड्रोन अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सका।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola