हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

प्लेन का पहिया टूटा...चेन्नई में स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 250 जिंदगियां लगीं दांव पर!

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, जिसके चलते विमान में सवार लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। आइए जानते हैं कि आखिरी मामला क्या है?

विज्ञापन
इमरजेंसी लैंडिंग से मचा यात्रियों में हड़कंप।

राजस्थान के जयपुर से उड़ी फ्लाइट की चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसकी चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आज सुबह करीब 5 बजकर 46 मिनट पर लैंडिंग हुई। प्रारंभिक जांच में विमान का पहिया टूटा मिला है। फिर भी विमान में तकनीकी खामी आने को कारणों की तलाश जारी है।

विमान स्पाइसजेट एयरलाइन का है। सूत्रों के अनुसार, पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी आने के बारे में ATC को बताया गया, जिसके बाद विमान को बीच रास्ते से वापस लौटने का निर्देश मिला और अनहोनी की आशंका के चलते रास्ते में चेन्नई एयरपोर्ट पर ही विमान को उतार दिया गया। विमान में करीब 250 यात्री और क्रू मेबर्स थे, जिन्हें इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें:सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के ‘दावत-ए-रमजान’ में फायरिंग, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट में हुई थी यात्री की मौत

बता दें कि बीते दिन बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर की मौत हो गई थी, जिसके चलते फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेजा गया और उसके परिजनों को बुलाया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट 6E 2163 ने शनिवार सुबह रवाना हुई थी कि करीब 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

मृतक की पहचान असम के नलबारी शहर निवासी सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई। घटना के समय उनके साथ उनकी पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव कुमार थे। उन्होंने बताया कि अचानक सतीश की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इसकी सूचना उन्होंने पायलट को दी। पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट पर ATC से कॉन्टैक्ट करके फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान उतरकर उन्हें अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:मुख्तार अंसारी का शूटर अनुज कनौजिया कौन? जिसे UP पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola