सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के 'दावत-ए-रमजान' में फायरिंग, जानें क्या है मामला?

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के एक्सपो में फायरिंग हुई है। 2 दुकानदारों में विवाद होने के चलते गालियां चलीं, जिससे एक्सपो में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करके एक शख्स को हिरासत में लिया है। आइए पूरा मामला जानते हैं…

Sania Mirza Sister Anam Mirza

Sania Mirza, Anam Mirza

पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के दावत-ए-रमजान एक्सपो में फायरिंग की खबर सामने आई है। हैदराबाद के गुडीमलकापुर इलाके में एट किंग्स पैलेस में आयोजित एक्सपो में विवाद के चलते फायरिंग हुई, जिससे एक्सपो में तनाव फैल गया। एक्सपो में हिस्सा लेने वाले 2 दुकानदारों के बीच विवाद होने के बीच फायरिंग हुई। एक दुकान ने हवा में 2 बार गोलियां चला दीं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुलसुमपुरा के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मोहम्मद मुनव्वर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक्सपो में परफ्यूम खरीदने आए फरहान और आयोजकों के बीच झगड़ा हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किए हथियार 

ACP ने बताया कि दोनों दुकानदारों के बीच किसी बात पर तीखी बहस हुई। इसके बाद फरहान और उसके दोस्तों ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें अतीकुद्दीन भी शामिल था। अचानक उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और हवा में 2 राउंड फायर कर दिए। फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और पुलिस ने अतीकुद्दीन से हथियार भी जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच करेगी। हर साल रमजान के पवित्र महीने के दौरान हैदराबाद में कई एक्सपो और फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं। इनमें से अनम मिर्जा का दावत-ए-रमजान एक लोकप्रिय एक्सपो है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Daawat~e~Ramzaan (@daawateramzaan)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ