Sirohi road accident: राजस्थान के सिरोही में नेशनल हाईवे- 27 पर एक कार ट्राॅले से टकरा गई। हादसे में दंपति और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। कार में 7 लोग सवार थे और सभी अहमदाबाद लौट रहे थे। एक्सीडेंट आज सुबह करीब 3 बजे आबूरोड के किवरली में हुआ। कार सवार सभी लोग जालोर के रहने वाले थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक तरफ किया जाम खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो हादसा इतना भयंकर था कि पुलिस ने गैस कट्टर की मदद से कार को काट अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
ये भी पढ़ेंः ‘जश्न-ए-अलविदा’ लिखने पर क्यों मचा है बवाल? एक्शन में शिक्षा मंत्री, दिए ये आदेश
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की मौत हाॅस्पिटल में हुई। एक गंभीर घायल महिला का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राॅले में फंसी कार को बाहर निकाला। मृतकों में एक परिवार के नारायण प्रजापत पुत्र नरसाराम, पत्नी पोशी देवी, पुत्र दुष्यंत, चालक कालूराम पुत्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। यशराम पुत्र कालूराम और जयदीप पुत्र पुखराज ने हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दिया देवी पत्नी पुखराज घायल है।
ये भी पढ़ेंः ‘रेपिस्ट और लुटेरा था अकबर, मीना बाजार से…’, राजस्थान विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines