सिरोही में भीषण सड़क हादसा, ट्राॅले से टकराई कार, पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सिरोही में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पति-पत्नी और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग अहमदाबाद से जालौर लौट रहे थे।

Sirohi road accident

Sirohi road accident

Sirohi road accident: राजस्थान के सिरोही में नेशनल हाईवे- 27 पर एक कार ट्राॅले से टकरा गई। हादसे में दंपति और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। कार में 7 लोग सवार थे और सभी अहमदाबाद लौट रहे थे। एक्सीडेंट आज सुबह करीब 3 बजे आबूरोड के किवरली में हुआ। कार सवार सभी लोग जालोर के रहने वाले थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक तरफ किया जाम खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो हादसा इतना भयंकर था कि पुलिस ने गैस कट्टर की मदद से कार को काट अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की मौत हाॅस्पिटल में हुई। एक गंभीर घायल महिला का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राॅले में फंसी कार को बाहर निकाला। मृतकों में एक परिवार के नारायण प्रजापत पुत्र नरसाराम, पत्नी पोशी देवी, पुत्र दुष्यंत, चालक कालूराम पुत्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। यशराम पुत्र कालूराम और जयदीप पुत्र पुखराज ने हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दिया देवी पत्नी पुखराज घायल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ