Sirohi News: प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव और मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा ने सिरोही जिले के ग्राम मनादर में 5 विकास कार्यो के लोकार्पण एवं एक कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को प्रत्येक क्षेत्र में हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किया गया कोरोना प्रबंधन ने समुचे देश में मिसाल कायम की है।
किसानों को मिल रही 2 हजार यूनिट बिजली- संयम लोढा
मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की प्रत्येक समस्या के निस्तारण के लिए प्रयत्नशील है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किसानों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते किसानों को प्रतिमाह 2000 यूनिट बिजली व घरेलु कनेक्शनों पर 100 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि लम्बे समय से लंबित रोवाडा घाटा निर्माण का कार्य आम जनता के आशीर्वाद से स्वीकृत करवाया गया। धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से 36 करोड की लागत के सड़क निर्माण कार्य करवाए गए।
पशुओं पर अनुदान राशि में किया गया इजाफा
प्रदेश सरकार ने राज्य का चहुंमुखी विकास कर प्रदेश को संपूर्ण देश में अग्रणी स्थान पर लाया है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि भले ही उन्हें अपनी सुविधाओं में कमी करनी पड़े लेकिन बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं रखे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुओं पर अनुदान की राशि बढाने के साथ-साथ 100 पशुओं पर गौशालाओं को अनुदान देने का निर्णय लिया है।
इन सड़कों का किया लोकार्पण
विकास कार्य अन्तर्गत ग्राम मनादर से रोवाडा वाया रोवाडा घाटा 498 लाख का शिलान्यास एवं कलदरी से उतराभागली सडक के लिए 115 लाख, जोगापुरा से मौछाल सडक तक 157.50 लाख, नारादरा से मनोरा तक के लिए 285 लाख, वाण-कैलाशनगर सडक से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक के लिए 98 लाख एवं नारादरा से माताजी मंदिर तक के लिए 30 लाख रूपए स्वीकृत के कार्यो का लोकार्पण किया गया।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
10 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines