बेतिया: शवदाह गृह के उद्घाटन में अश्लील गानों पर डांस, प्रखंड प्रमुख ने लुटाए पैसे

Bihar Bettiah

Bihar Bettiah

अमिताभ ओझा, पटना: अब अमूमन हर मौके पर आर्केस्ट्रा का आयोजन होने लगा है। लोग डीजे ट्रॉली के साथ डांसरों को भी बुलाते हैं। बेतिया में भी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया, लेकिन मौका न तो शादी का था और न ही किसी जुलूस का, बल्कि शवदाह गृह के उद्घाटन के मौके पर इस तरह का आयोजन देख लोग दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के सामने अश्लील डांस

जानकारी के अनुसार, बेतिया अनुमंडल के चनपटिया प्रखंड में 8 लाख 82 हजार की लागत से एक शवदाह गृह का निर्माण किया गया है। 15वें वित्त मद आयोग से गिद्दा पंचायत में शवदाह गृह का निर्माण हुआ है। इस शवदाह गृह का आज उद्घाटन किया गया, इस मौके पर प्रखंड प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन यहां हुए अश्लील डांस ने सभी को दंग कर दिया।

विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख ने लुटाए पैसे 

इस दौरान उद्घाटन पर आर्केष्ट्रा भी बुलाया गया, जहां अश्लील गानों पर नर्तकी का डांस जमकर हुआ। इस दौरान प्रखंड के प्रमुख नर्तकी को पैसा देते नजर आए। अश्लील गानों पर नर्तकी के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख, मुखिया प्रतिनिधि समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ